नैनीताल भले ही पर्यटकों की पहली पसंद हो, मगर इन दिनों नैनीताल में गुलदार ने आतंक मचा रखा है. ग्रामीण इलाकों में गुलदार की धमक से ग्रामीण लोग दहशत में हैं, तो वन विभाग शिकायत के इंतजार में हैं. नैनीताल जिले में भूमियाधार हो चाहे भवाली या फिर कोई और गांव सभी जगहों पर गुलदार की धमक से ग्रामीण परेशान हैं. रात होते ही गुलदार गांव के आस-पास दिखाई दे रहा है, तो ग्रामीण दिन ढलने के साथ ही घरों में कैद हो रहे हैं. नैनीताल वन प्रभाग में आने वाले गांवों में गुलदार से ग्रामीणों को खतरा बना है, गुलदार की डर इतनी है कि लोग बाजार भी आने-जाने से भी कतरा रहे हैं.
गौरतलब है कि नैनीताल वन प्रभाग में गुलदार से लोग परेशान हैं, पिछले दिनों रतीघाट के पास गुलदार ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया, रामगढ़ में गुलदार का आतंक मवेशियों की जान पर भारी पड़ी है.
लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमले और दहशत से ग्रामीणों की परेशानी का वन विभाग के पास भी ठोस जवाब नहीं है. वन विभाग ये मनाता है कि यहां गुलदार का आतंक है पर शिकायत ना मिलने का भी बहाना बना रहा है.
बहरहाल गुलदार के आतंक से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ रही है, तो वन विभाग शिकायत का इंतजार कर रहा है. जरुरी होगा कि ग्रामीण इलाकों में गुलदार के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग कोई ठोस कदम उठाए, ताकि बड़े हादसों से बचा जा सके.

Post A Comment: