ऋषिकेश, 28 मार्च। यमकेश्वर निवासी अनूप सिंह चौहान ने कोरोना की जंग से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹2000 दिए हैं ।अनूप चौहान ने बताया कि प्रदेश में लॉक डाउन किया है। कोरोना से निपटने के लिए सभी को सहयोग करने की जरूरत है ।साथ ही उन्होंने बताया कि इस संकट की घड़ी में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों को सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही समाजसेवी संस्थाओं से भी सहयोग किया जाएगा।


Post A Comment: