विकासनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि आज यह ऐसा अवसर है, जब कांग्रेस के कार्यालय में एक विरोधी दल के नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे। वास्तव में यह अटल जी की समन्वयवादी एवं सहिष्णु राजनीतिक सोच का परिणाम है। इसी विचार के चलते उन्होंने देश के समस्त वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को तिलाजंलि दे दी है। 
उनका कहना है कि आज भाजपा देश में सामाजिक विद्वेष पैदा करने का काम कर रही है, जबकि वाजपेयी ने पूरे जीवन में सामाजिक सदभाव बनाए रखने के लिए कार्य किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संजय जैन ने कहा कि जहां कांग्रेस ने मध्य मार्ग अपनाते हुए देश में समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष सोच एवं विकास को बढ़ावा दिया, वहीं अटल बिहारी ने भी नेहरू से प्रेरणा लेते हुए इस सोच को काफी हद तक निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया। कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेयी ने सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर कार्य किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, जगत सिंह नेगी, नरेंद्र बिष्ट, अब्दुल खालिक, लाल बहादुर थापा, मुनीर अहमद, धीरज पडियाल, दिनेश कुमार, आनंद तोमर, करमचंद, सोमेंद्र टंडन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जायसवाल, सूफी शरीफ, दिनेश गुप्ता, रोहित पुंडीर, हिमकर गुप्ता, अनुपम कपिल, शम्मी प्रकाश, हरिओम कोहली, संजय गुप्ता, अमित वालिया, राजवीर सिंह, सरफराज, आरती देवी आदि मौजूद रहे।

Post A Comment: