देहरादून। उत्तराखंड में नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बेबी रानी मौर्य यूपी बीजेपी की वरिष्ठ नेता रहीं हैं। पश्चिमी यूपी में राजनीति करती रहीं हैं। 2007 में बेबी रानी मौर्य ने आगरा के एदमतपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं। 2017 में भी बेबी रानी मौर्य ने नामांकन वापस ले लिया था। वो आगरा की मेयर भी रहीं।


Post A Comment: