ऋषिकेश। गूज्जर प्लॉट व मंशा देवी क्षेत्र को जोड़ने वाली पुलिया को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के स्वयम् के प्रयास से अस्थाई पुलिया का मिर्माण करवाने पर क्षेत्र वासियों ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।
AICC सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि बरसात में लगातार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुक़सान हुआ परन्तु शासन प्रशासन सोया पड़ा है आज यहॉं गूज्जर प्लॉट व मंशा देवी के लोगों की समस्या को देखते हुऐ अस्थाई पुलिया को बनवाई गयी परन्तु यह कुछ समय के लिये अस्थाई निर्माण है जोकि पुन: भारी बारिस से टूट सकती है ।मैं निगम प्रशासक व सरकार से कहना चाहूँगा कि पक्की पुलिया के साथ साथ मंशा देवी की ओर पुस्ते का निर्माण करें क्योंकि जब भी पानी आता है तो मंशा देवी की ओर घरों में पानी घुसता है जिससे बहुत ख़तरा बना रहता है कभी भी कोई बडी दुर्घटना घट सकती है इसलिये सरकार शीघ्र पक्का पुस्ता और पुलिया बनवाकर लोगो की जानमाल की सुरक्षा करें ।अन्यथा हमको आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा ।
गूज्जर प्लॉट निवासी ऋषि पोसवाल ने बताया कि पिछले दिनों तेज़ बरसात में गूज्जर प्लॉट और मंशा देवी को जोड़ने वाली पुलिया बह गई थी और वहॉं पर आवाजाही बंद हो गई थी जिसके कारण आमजन को बहुत दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे थे दो बार नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से व फोन के माध्यम से कई बार अवगत करवाया परन्तु कोई कार्यावाही नही हुई जिसके कारण परेशानी जस की तस बनी रही आज हम सब लोगों ने कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला जी को समस्या से अवगत करवाया तो उन्होंने ख़ुद जेसीबी बुलवाकर जेसीबी के माध्यम से नाले में हृयूम पाईप डालकर नाले पर पुलिया का अस्थाई निर्माण करवाया ।
मौक़े पर भगवान सिंह रावत,आशा बीबी,मनोज बर्तवाल,राजेन्द्र गौंड,सुनीता देवी,मंजू देवी,पूनम जोशी,बरकत अली,दिनेश चन्द्र मास्टर, जगजीत सिंह जग्गी आदि मौजूद थे।

Post A Comment: