ऋषिकेश नगर निगम में आतंक का हुआ खात्मा -विनय रोहिल्ला
ऋषिकेश,22नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव प्रभारी विजय रोहिल्ला ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम में जनता द्वारा एक आतंक के माहौल का भारतीय जनता पार्टी की मेरे को दिखा कर अंत कर दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बोर्ड में भी निर्दलीय प्रत्याशियों को जोड़कर बहुमत साबित कर दिया है यह जानकारी विनय रोहिल्ला ने  बृहस्पतिवार को देहरादून रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले निर्दलीय प्रत्याशियों के सहयोग से बहुमत के आधार पर ऋषिकेश का विकास किया जाएगा। दो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजई हुए हैं उनमें प्रभाकर शर्मा विकास तेवतिया, अनु तेेवतिया, विजय बडोनी, लता तिवारी, शौकत अली, को भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर नगर निगम के बोर्ड में 21 का आंकड़ा पार कर दिया है जिससे नगर निगम में किए जाने वाले विकास कार्यों को गति मिलेगी उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य आगामी 2019 में होने वाले चुनाव में विजय प्राप्त करना है। पत्रकार वार्ता में दीपक तायल ,राकेश अग्रवाल ,कृष्ण कुमार सिंघल, मिशन मोदी की प्रदेश अध्यक्ष उमा कश्यप भी मौजूद थे।

Post A Comment: