किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले अस्थान शुद्धिकरण का हिंदू संस्कृति में महत्व है -अनीता मंमगाई
ऋषिकेश, 24 नवंबर। ऋषिकेश नगर पालिका का ऊंची करण कर बने निगम के बाद पहली बार चुनाव में महापौर महिला के चुने जाने पर शपथ ग्रहण से पूर्व नगर निगम कार्यालय में महिला महापौर अनीता ममगाईं द्वारा अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शुद्धीकरण हवन आयोजित किया । शनिवार को सुबह 11:00 बजे नगर निगम कार्यालय में आयोजित शुद्धीकरण हवन के दौरान गायत्री मंत्रो के साथ हवन आयोजित किए गए, जिस के समापन के बाद अनीता ममगाईं ने कहा कि हिंदू संस्कृति में किसी भी कार्य को प्रारंभ किए जाने से पूर्व स्थान शुद्धि करण का किया जाना बताया गया है। इसी श्रंखला में यह शुद्धीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह प्रशासन से तारीख तय किए जाने के बाद किया जाएगा। उनका कहना था कि आज शुभ दिन था इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा अनीता ममगाईं के पति डा. हेतराम, कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री भारतीय जनता पार्टी पंकज शर्मा ,संजय कुमार, राकेश पाल, मोनिका गर्ग, पूर्व सभासद हरिश आनंद, चारू माथुर, विशाल कक्कड़ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं सफाई मजदूर संघ नेगी पूजा के उपरांत नवनिर्वाचित महापौर अनीता ममगाईं को गुलदस्ते भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।

Post A Comment: