ऋषिकेश, 14 अक्टूम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश शिक्षा के नवाचार हेतु जागरुक कार्यक्रम को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व श्री शिशुपाल रावत ( प्रधानाचार्य स.शिशु मंदिर आदर्श नगर) रविन्द्र रावत (प्रधानाचार्य स.शिशु विद्या मंदिर चौदह बीघा) पूनम अनेजा (प्रधानाचार्य स.शिशु मंदिर आवास विकास) ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया! इसके मद्देनजर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का विदयालय परिवार की और से आभार प्रकट किया व स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया ! व प्रधानाचार्य ने कहा कि विधा भारती द्वारा संचालित सभी शिशु मन्दिरो में संस्कार पक्ष की नींव छोटे शिशुओ में रखने का कार्य जो सभी प्रधानाचार्य कर रहे है वह पुण्य योग्य है व इस कार्यक्रम के माध्य्म से उन्होंने इस कार्य की सराहना की !जो विधा भारती की सदियों की पीढ़ी की पहचान है उसे बनाये रखने के लिये सभी से प्रयास करने के लिए निवेदन किया! इसके पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली भैया -बहिनो को विदयालय परिवार की और से पुरस्कृत किया गया ! इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिडीया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ,सतीश चौहान ,कर्णपाल बिष्ट ,रामगोपाल रतूड़ी,नागेन्द्र पोखरियाल ,महेश चन्द्र जोशी , लक्ष्मी चौहान ,नन्द किशोर भट्ट ,आनन्दमणि , अनिल भण्डारी,वीरेन्द्र कंसवाल व अन्य शिक्षकगण छात्र-छात्राएं मौजूद रहे!


Post A Comment: