पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर वित्तीय प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाया है. हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बनने वाले सभी मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और सड़कों के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं.
हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में डेवलपमेंटल हॉलिडे चल रहा है. नई सरकार बनने के वक्त उत्तराखंड में पर्याप्त खजाना था लेकिन डबल इंजन की सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह से फेल हो गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी के कुछ नेताओं को सीआईएसएफ द्वारा दी जा रही सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि इसका खर्चा कौन देगा और उन नेताओं को किससे जान का खतरा है.
रावत ने प्रदेश के मंत्रियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम त्रिवेन्द्र मुझसे प्रमाण मांग रहे हैं लेकिन एक मंत्री के परिवार का मीडिया में खूब हो हल्ला हो रहा है. मुख्यमंत्री को इस पर खुद ही संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए.
शराब के ब्रांड को लेकर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने मेरे कार्यकाल में खूब हो हल्ला मचाया अब भाजपा खुद घटिया क्वालिटी की शराब बिकवा रही है. उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर भी सवाल उठाए कि सूबे में कई जगह शराब वैन से सप्लाई की रही है.
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के हरीश रावत पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी करने की बात को पूर्व मुख्यमंत्री मज़ाक में लेते हैं और हरीश रावत ने कहा कि सीएम चाहे तो मेरे बेडरूम और बाथरूम में भी सीसीटीवी लगवा सकते हैं.


Post A Comment: