विवेकानंद इण्टरनेशनल फाउण्डेशन के कार्यकारी परिषद के सदस्य पूर्व आईएएस धीरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की.
धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को इस महीने के अंत में फाउण्डेशन की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय कान्फ्रेंस को संबोधित करने का निमंत्रण दिया.
विवेकानंद फांउडेशन सदस्य ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्द्धन और ईको सिस्टम पर एक कान्फ्रेंस आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नदी संरक्षण पर सराहनीय प्रयास प्रारंभ किए गए हैं.
विशेष रूप से रिस्पना तथा कोसी नदी पुनर्जीवीकरण अभियान से लोगों में सकारात्मक संदेश गया है. उत्तराखण्ड द्वारा दी जा रही पर्यावरणीय सेवाओं से राज्य का ग्रीन बोनस पर भी अधिकार बनता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने और नदी-जल स्रोतों को संरक्षित-संवर्द्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है.


Post A Comment: