वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत ज़िला पुलिस ने मुस्लिम कॉलोनी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं के साथ स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया.
कार्यक्रम के दौरान एलआईयू निरीक्षक योगेश चंद ने आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए ज़िला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान "SAY NO TO DRUGS, YES TO LIFE" के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होने की अपील की. इसके साथ ही साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपने आसपास नशा करने या नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में तत्काल सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा.
इस दौरान ज़िला पुलिस ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासो के संबंध में भी उपस्थित लोगों को बताया और इस अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गई.
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने ज़िला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सराहना की तथा उक्त अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया.


Post A Comment: