देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया। भूंकप की आहट पाकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों में दहशत है।
धारचूला तहसील में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रात 7.55 पर भारत-नेपाल सीमा पर पिथौरागढ़ में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Post A Comment: