मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 17 सदस्यीय दल, जिसमें भारतीय सेना के साथ ही ब्राजील, बांग्लादेश व तजांनिया के सैन्य अधिकारी भी सम्मिलित थे, ने भेंट की. उल्लेखनीय है कि यह अधिकारी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में सेवाकालीन प्रशिक्षण ले रहे हैं और उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उततराखण्ड भ्रमण पर हैं.

मुख्यमंत्री ने भ्रमण दल का स्वागत करते हुए उनसे उत्तराखण्ड सरकार की योजनाओं और निर्णयों को साझा किया. मुख्यमंत्री ने भ्रमण दल को राज्य में नए पर्यटन स्थलों के विकास की योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य ग्रामीण स्वच्छता में देश का चौथा ओडीएफ प्रदेश है तथा मार्च तक शहरी क्षेत्रों को भी ओडीएफ बना दिया जाएगा.

उन्होंने ग्राम्य विकास और आर्गेनिक खेती पर भी चर्चा की. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रक्षा अधिकारियों से उत्तराखण्ड भ्रमण के बाद अपने अनुभव व सुझावों को सरकार के साथ साझा करने को भी कहा.

इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के फैकल्टी इंचार्ज एयर वाइस मार्शल टीडी जोसेफ, आईडीईएस के टूर कोर्डिनेटर एनवी सत्यनारायण, ब्रिगेडियर एस सज्जनहार, कमाण्डेट केएस राजकुमार, एयर कमाण्डेट डी.वेडाज्ना, ब्राजील ऐयर फोस कर्नल एवी सिदनेई वेलोसो दा सिलवा जूनियर, ब्रिगेडियर आरएस रमन, एयर कमाण्डेट आरएन मेडीकैरी, ब्रिगेडियर एस थरेजा, तंजानिया के कर्नल लियोनीदास डेविड मुतालेम्वा, ब्रिगेडियर राजीव पुरी, आईटीएस ब्रह्मानन्द वास्तव, ब्रिगेडियर एएस बेविल, बाग्लादेश आर्मी के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रशिदुल हसन, ब्रिगेडियर हरीश भूटानी, ब्रिगेडियर संजय होडा, आईपीएस ब्रिघु निवास, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉक्टर रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, सचिव दिलीप जावलकर उपस्थित थे.

Post A Comment: