हरिद्वार: कनखल के एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ मलबा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहल्ला लाटोवाली में एक व्यक्ति के प्लॉट में मलबा पड़ा था। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने सात हजार रुपये में यह मलबा बेच दिया। प्लॉट मालिक ने कनखल थाने में मलबा चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक कनखल के लाटोवाली में विकेश शर्मा का खाली प्लॉट है। प्लॉट पर भराव के लिए मलबा डाला गया था। सोमवार को कुछ मजदूर प्लॉट से मलबा ट्रैक्टर ट्रॉली में भर रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्लॉट मालिक को सूचना दी। विकेश शर्मा ने प्लॉट पर पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों का कहना था कि उन्होंने प्लॉट मालिक से सात हजार रुपये में मलबा खरीदा है। इसके बाद विकेश कुमार ने कनखल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मजदूरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और मलबा बेचने वाले के बारे में जानकारी जुटाते हुए कांग्रेसी नेता प्रेम शर्मा से पूछताछ की। मामला थाने पहुंचने पर कांग्रेसी नेता ने बताया कि मंदिर में भराव के लिए मलबा उठवाया था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मंदिर के पुजारी को बुलवाया। मगर पुजारी ने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। अब मामला साफ होने पर विकेश शर्मा ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। एसओ कनखल अनुज ¨सह ने बताया कि तहरीर और मजदूरों के बयान के आधार पर कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post A Comment: