रुड़की: केएलडीएवी पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति की ओर से मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय आधार कार्ड की अनिवार्यता देश की प्रगति में उपयोगी है, रखा गया।
प्रतियोगिता में 14 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 11 छात्र-छात्राओं ने पक्ष और तीन छात्र-छात्राओं ने विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के विषय में पक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि आधार कार्ड देश हित के लिए अनिवार्य है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और धोखाधड़ी कम हुई है। पेपर का इस्तेमाल सीमित हुआ है। विपक्ष में विचार रखने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि इससे गोपनीयता के अधिकार का हनन हो रहा है। डाटा का गलत इस्तेमाल हो रहा है। विदेशी कंपनियों के पास सारे अधिकार हैं जो इसका दुरुपयोग कर सकती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएड तृतीय सेमेस्टर के रवि ¨सह रहे। द्वितीय स्थान बीएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा अनुष्का ने प्राप्त किया। उन्होंने पक्ष में अपने विचार रखे। तृतीय स्थान पर बीएससी के शिवम रावल रहे। इस प्रतिभागी ने विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विजेताओं का मूल्यांकन विषय वस्तु, स्पष्टता, प्रस्तुतीकरण और तार्किकता के आधार पर किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डा. यशोदा मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डा. मेघा जुयाल, डा. मनोज कुमार शर्मा और डा. किरन भारती शामिल रही। इस मौके पर मोनू राम, डा. पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: