देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने देहरादून में कांग्रेस रेली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा २५ लाख रुपये की मोटर साइकल पर बैठ कर रैली में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा की २५ लाख की मोटर साइकल पर बैठ कर ग़रीबों की बात करना ग़रीबों के साथ क्रूर मजाक है।
    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डा देवेन्द्र भसीन ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की फ़ितरत है कि वे ग़रीबो के नाम पर नाटक करते है और ख़ुद सामंती अन्दाज़ में रहती है। कांग्रेस की यह नाटक बाज़ी उस समय भी दिखाई दी थी जब नोट बंदी के दौरान उस समय कांग्रेस उपाध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष श्री राहुल गांधी बैंक से चार हज़ार रुपए लेने का दिखावा करते हुए करोड़ों रुपय की कार में बैठ कर आए थे और उन्होंने लाइन में लगने का नाटक भी किया था।
   उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को धोखा देने के लिए तरह तरह के नाटक करते रहते और शगूफ़े छोड़ते रहते हैं। लेकिन अब जनता सारी हक़ीक़त को समझ चुकी है और वह कांग्रेस नेताओं के किसी बहकाने में आने वाली नहीं है। इसका ही परिणाम है की कांग्रेस पूरे देश में सिमटती जा रही है। उत्तरखंड चुनाव में कांग्रेस की भारी पराजय और उसके बाद सभी हथकंडे अपनाने के बावजूद गुजरात  हिमाचल प्रदेश में हुई पराजय से यह साफ़ हो गया है कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और वह भाजपा के साथ है।

Post A Comment: