ऋषिकेश 14 सितंबर। श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा अपने 32वें महोत्सव के दौरान आगामी 17 सितंबर को चंद्रेश्वर नगर में विशाल स्तर पर विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार व उत्तर प्रदेश के जाने माने  भोजपुरी गीत कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे ।यह जानकारी विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष शंभू पासवान ने ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि 17 सितंबर को ऋषिकेश में आयोजित विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर प्रातः भगवान विश्वकर्मा की पूजा के उपरांत शाम को भोजपुरी संध्या का आयोजन किया गया है ।जिसमें बिहार के  भोजपुरी कलाकार प्रमोद कुमार अजमेर रिया ,खुशबू तिवारी तथा महुआ चैनल के विजेता चंद्रेश मुकुल अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। जिसकी तैयारियां विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा जोर शोर से की जा रही है। शंभू पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार इलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा पत्रकार वार्ता में अनिल कुशवाह, लालबाबू ,चारु कोठारी भी उपस्थित थे।

Post A Comment: