ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर में ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल  ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर विद्यालय का उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  अग्रवाल ने कहा है कि शिक्षा का ज्ञान मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है  ।
 चंदेश्वर नगर ऋषिकेश में स्थापित ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा  कि इस विद्यालय के प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के उपेक्षित, वंचित एवं गरीब समुदाय के बच्चों को नर्सरी से कक्षा 5 तक की शिक्षा निशुल्क प्राप्त होगी ।कहा कि, श्री मां कात्यानी मंदिर ज्ञान  करतार  आश्रम ट्रस्ट द्वारा न केवल शिक्षा बल्कि सेवा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं । समाज के वंचित लोगों  की सेवा ही सबसे महत्वपूर्ण सेवा है ।
 हिंदी दिवस के पावन अवसर पर उन्होने  विद्यालय का प्रारंभ करना निश्चित रूप से राष्ट्रभाव को जागरूक करने वाला है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन में  कहा कि शिक्षा के इस मन्दिर में  शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा का भी ज्ञान प्राप्त होगा । जो कि अपने आप मे उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी भी राष्ट्र की नीव मजबूत नहीं की जा सकती। प्राइमरी स्तर पर शिक्षा का बेहतर होना बेहद आवश्यक है ।सरकार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रयासरत है ।सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिक्षा को लेकर किए जा रहे कार्य की उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की। निशुल्क शिक्षण संस्थान खोलने के लिए उन्होंने कात्यायनी मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा को साधुवाद दिया।
 कार्यक्रम के दौरान  ईश्वर दास महाराज,  स्वामी उमाकांत नंद महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक गुरुविंदर सलूजा,     शंभू पासवान, चेतन शर्मा,  चारु माथुर कोठारी, पंकज शर्मा, सुरेंद्र राणा, श्रीमती कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, विवेक गोस्वामी, बीना जोशी, रमा बल्लभ भट्ट , रवि शास्त्री ,राम चौबे, वेद प्रकाश धींगड़ा ,अभिषेक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील थपलियाल ने किया।

Post A Comment: