ऋषिकेश। उत्तराखण्ड जन विकास मंच का ऋषिकेश एम्स निदेशक हटाओ भ्रष्टाचार मिटाओ व युवाओं का रोजगार बचाओ के विरोध में क्रमिक अनशन 67 वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में होशियार सिंह, कुंवर सिंह व नीटू शर्मा शामिल थे।
धरने को समर्थन करने वालों में से पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि एम्स निदेशक को हटाने के लिए आन्दोलन 67 दिन से जारी है। इस बात का संज्ञान राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार को भी लेना चाहिए और पलायन के दंश को झेल रहे राज्य के युवाओं को एम्स ऋषिकेश में रोजगार मिल सके।
मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि एम्स के निदेशक और मंच के नाम मानव संसाधन विकाा, स्वास्थ्य विभाग के पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें 70 प्रतिशत स्थानीय लोगो को रोजगार में आउटसोर्स के माध्यम से समायोजित करने पर जरूरी कदम उठाने केा कहा है परन्तु निदेश औश्र एम्स प्रशाासन की हठधर्मिता के कारण स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जा रही है जबकि बहारी व्यक्तियों को धन लेकर रोजगार दिया जा रहा है। जिसका मि मंच विरोध करता है।
इस अवसर पर राजू बडथ्वाल, होशियार सिंह, सौरभ गुप्ता, अतुल कुमार त्यागी, प्रदीप चन्द्रा, गोपाल सिंह, पूरन पंवार आदि उपस्थित रहे।


Post A Comment: