नए उप निरीक्षकों को दीक्षांत समारोह में दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों को आधुनिक तकनीकी से किया गया है प्रशिक्षित : राम सिंह मीणा
ऋषिकेश,16फरवरी राज्य के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में सीधी भर्ती 2016 के माध्यम से चयनित 29 महिला उपनिरीक्षकों का 1 वर्ष का आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया यह दूसरा अवसर था कि जब पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित उपनिरीक्षकों के आधारभूत शिक्षण का प्रथम बार सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था इस समारोह के दौरान विशेष महिला उपनिरीक्षकों सीधी भर्ती 2016 के माध्यम से चयनित 76 निरीक्षक  प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से द्वितीय बैच के 29 उप निरीक्षक को मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड शपथ ग्रहण राम सिंह मीणा ने कराई कसम परेड के उपरांत उत्तराखंड पुलिस की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं इस अवसर पर राम सिंह मीणा ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि नए प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों को साइबर क्राइम सीसीटीवी कैमरे आपदा प्रबंधन बम निरोधक  डिस्ट्रक्शन  सर्विस लांस साइबर क्राइम योग कराटे  विषयों की जानकारी भी दी गई है जिससे  इनकी सर्विस में कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो  इस अवसर पर आधारभूत प्रशिक्षण को पीटीसी में नियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह सैलाल उनके सहयोगी अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री सुखबीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक डोभाल प्रतिसार निरीक्षक सुशील रावत प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण मनीष जायसवाल निरीक्षक नागरिक पुलिस संजय चौहान एवं चंद्र सिंह नेगी  बाह्य कक्ष में नियुक्त समस्त अधिकारी मौजूद थे।

Post A Comment: