वीपीडीओं लिखित परीक्षा को आयोग ने प्रवेश पत्र किये जारी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद 25 फरवरी को दोबारा होगी परीक्षा
देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) पद पर लिखित परीक्षा कराने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। यह परीक्षा आगामी 25 फरवरी को राज्य के सभी जनपदों के 202 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। जिसमें 87,196 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
यह जानकारी देते हुए आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2016 में वीपीडीओं के 196 पदों पर परीक्षा कराई गई थी लेकिन कोर्ट ने यह इस परीक्षा का परिणाम निरस्त करते हुए दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिये। जिसके बाद उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग ने इस परीक्षा को दोबार कराने का निणर्य लिया। इसी को लेकर आगामी 25 फरवरी को यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में उन्हीं सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई है जिन्होंने वर्ष 2016 में यह परीक्षा दी थी। इसक लिए देहरादून में 37, हरिद्वार में 34, पौड़ी में 15, टिहरी में 12, रुद्रप्रयाग में 11, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 6, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 8, पिथौरागढ़ में 12, चम्पावत में 5, बागेश्वर में 4 व ऊधमसिंह नगर में 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं।


Post A Comment: