जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन
महिला दिवस 08 मार्च को शिविर का समापन होगा
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के अधीन हिमालयन हॉस्पिटल में एक मासिक मुफ्त प्रसव व सिजेरियन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 06 फरवरी (मंगलवार) से शिविर का आयोजन किया जाएगा। महिला दिवस 08 मार्च को शिविर का समापन किया जाएगा।
हिमलायन हॉस्पिटल के चिकित्सा अक्षीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि शिविर का आयोजन भारत सरकार के जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इसमें 6 फरवरी से हॉस्पिटल में आने वाले गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव व सिजेरियन सेक्शन की सुविधा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नवजात शिशु की देखभाल भी पूरी तरह निशुल्क होगी। शिविर का समापन आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाएगा। चिकित्सा अक्षीक्षक डॉ.वाईएस बिष्ट ने बताया कि शिविर का विषय है ‘हम सब मिलकर कुछ कर सकते हैं’। डॉ.बिष्ट ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से प्रसव के बाद देखभाल और निगरानी करने में सहायता मिलती है।


Post A Comment: