ऋषिकेश। डीजे बन्द कराने को गये पुलिस कर्मियों के कार्य (सरकारी कार्य) में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा करते हुए 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है। रात्रि चैकी श्यामपुर पर नियुक्त कांस्टेबल धर्मवीर व विकास फोर रात्रि गस्त ड्यूटी पर थे तो 23.21 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि अमितग्राम गुमानीवाला में देर रात्रि तक डीजे बजाया जा रहा है। इस सूचना पर दोनो कर्मचारी अमितग्राम गली नं0 28 में कृष्णपाल पुत्र स्व. धूम सिंह के घर पर पंहुचे तो उनके द्वारा अपने पुत्र सन्दीप के विवाह के उपलक्ष्य में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उन्हे डीजे बन्द करने को कहा तो उनके द्वारा उस समय डीजे बन्द कर दिया गया। पुनः समय 23.47 बजे कन्ट्रोल रूम के माध्यम से डीजे बजने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर दोनो कर्मचारी पुनः कृष्णपाल के घर पर गये जहां पर काफी तेल आवाज में डीजे बज रहा था व 8-10 पुरूष महिलांये नाच रही थी। पुलिसजन द्वारा उन्हे डीजे बन्द करने को कहा तो सन्दीप, उसके पिता कृष्णपाल व अन्य 8-10 पुरूष महिलाओं द्वारा विरोध करते हुये लांठी डण्डे लेकर पुलिसजन पर हमला बोल दिया व उनकी मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिसजन द्वारा चैकी प्रभारी श्यामपुर व थाने को सूचना दी गयी, जिस पर उप निरीक्षक सन्दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस बल को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गये व तीन को पुलिस द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया। हमलावरों के हमले के कारण पुलिसजन को चोटे आयी हैं।
इन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना ऋषिकेश पर सरकारी कार्य में बाधा पंहुचाने, लोक सेवक पर एक राय होकर लांठी डण्डो से लैस होकर हमला करने, मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अब तक निम्नलिखित 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- कृष्णपाल पुत्र स्व0 धूम सिंह नि0 गली नं0 28, अमितग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश।
2- राजीव तिवारी पुत्र मनोज तिवारी नि0 गली नं0 13 गुमानीवाला ऋषिकेश।
3- मनोज थापा पुत्र ओमप्रकाश थापा नि0 कैनाल रोड़ गुमानीवाला ऋषिकेश।
4- अमरदीप चैहान पुत्र कृष्णपाल नि0 गली नं0 28 गुमानीवाला ऋश्किश।
5- अजय प्रताप चैहान पुत्र करतार सिंह चैहान नि0 राजागार्डन जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।
6- मुकेश चैहान पुत्र करण सिंह चैहान नि0 श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार।


Post A Comment: