देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ियों में फिर से बहार लौट रही हैए पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है तो वहीं आम जान के लिए परेशानी भारी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे में चमोलीए उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और नैनीताल में ओलावृष्टि के आसार हैं। प्रदेश में मौसम ने शनिवार शाम से ही रंग बदलना शुरू कर दिया थाए इस दौरान केदारनाथ में दो घंटे तक हल्की बर्फबारी का दौर चला।
आपको बता दे की में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे में चमोलीए उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दोपहर में चटख धूप हल्की गरमी का अहसास कराने लगी है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसे कस्बों में अधिकतम तापमान देहरादून से होड़ लेने लगा है। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 20ए गोपेश्वर 18 और रुद्रप्रयाग में 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं देहरादून में यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना हैए लेकिन प्रदेश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा सोमवार को देहरादून और नैनीताल में ओलावृष्टि के आसार हैं। पर्यटकों और व्यवासियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार प्रदेश में कम बारिश होने से पर्यटकों और किसानो के चेहरे उतरे हुए थे।

Post A Comment: