गैरसैंण I गैरसैंण विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया. राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायक वेल में उतर गए और नारेबाज़ी करने लगे. राज्यपाल का अभिभाषण पूरा होने के बाद सत्र को लंच के बाद तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
आइए एक नज़र डालते हैं राज्यपाल के अभिभाषण की मुख्य बातों पर....
गैरसैंण के भराड़ीसैण में मिनी सचिवालय सरकार बनाएगी. राज्यपाल ये अभिभाषण में 67.50 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने का ज़िक्र किया गया है. विपक्ष ने सरकार के इस कदम का ज़बर्दस्त विरोध किया.
स्वच्छ पेयजल जनता को उपलब्ध कराने के लिए कोशिश का वादा किया और वाणिज्यिक वादों के जल्द निस्तारण के लिए न्यायालय का गठन दून में करने, आवास मुहैया कराने के लिए भी हो रही कोशिशों की बात की.
औद्योगिक विकास के ज़रिए सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए, सिंगल विंडो सिस्टम के ज़रिए सिडकुल की सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया. वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए ठोस कवायद की गई.
सरकार नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचा रही है. प्रदेश में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की स्थापना की गई, ई गवर्नेंस और डिजिटल वर्कशॉप का आयोजन किया गया. प्रदेश में भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए कवायद की जा रही है.
सरकार ने खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया. खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार कदम उठा रही है. प्रदेश में कुल 2,390 खिलाड़ियों को लाभान्वित किया गया. अल्मोड़ा में शूटिंग और बैडमिंटन के लिए आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया गया. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया. पंडित दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे योजना शुरू की गई.
अल्पसंख्यक तबके के छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है. मदरसों की स्थिति सुधारने के लिए भी कोशिश की गई है. द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर और विधवाओं को पेंशन, रिटायर्ड सैन्य अफसरों और कर्मियों को हॉउस टैक्स में छूट दी गई है.
क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना शुरू की गई है. 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधों का रोपण कराया गया, अटल जड़ी बूटी मिशन योजना भी शुरू की गई. संकल्प से सिद्धि तक योजना में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य है.
राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत तेरह लाख राशन कार्ड ऑनलाइन किए गए. विकास कार्य पंचायत स्तर तक से कराए जा रहे हैं. आंगनबाड़ी केंद्र और मिनी केंद्रों पर टेक ही होम राशन योजना शुरू, उच्च शिक्षा के बारे में भी अभिभाषण में ज़िक्र किया गया.
सिंचाई के लिए किसानों को मदद दी जा रही है. सरकार ने पारदर्शी आबकारी नीति का किया जिक्र, स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए गए.
राज्यपाल के अभिभाषण में ट्रांसफर पॉलिसी का ज़िक्र, युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के हो रहे प्रयास, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया का भी ज़िक्र, IVR सिस्टम और समाधान शिकायत पोर्टल सरकार ने शुरू किया.
अभिभाषण में पीएम मोदी के कार्यों की झलक, ऑल वेदर रोड, एयर कनेक्टिविटी,केदारनाथ पुनर्निर्माण का ज़िक्र, प्रदेश में जीएसटी लागू करने का अभिभाषण में जिक्र, प्रशासनिक सुधार को भी अभिभाषण में दी गई जगह.


Post A Comment: