उत्तराखंड में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी के परेड ग्राउंड में सरकार की उपलब्धियां जनता से सामने रखी. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार भ्रष्टाचार में लगाम लगाने में कामयाब रही है. आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री समेत रावत मंत्रिमंडल के सभी भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार से विकास रुक जाता है, उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जनता से सहयोग करने की अपील की. सीएम रावत ने बताया कि सरकार गन्ना किसानों के पिछला बकाए का भुगतान कर चुकी है.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को दो प्रतिशत दर से लोन उपलब्ध करवा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य से हो रहे पलायन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार ने प्रदेश में पलायन आयोग की स्थापना भी की है.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार ने टेली मेडिसिन की शुरुआत सरकार की है. टेली मेडिसिन जरिए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया होंगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हेल्थ केयर की सुविधाओं वाला देश का पहला राज्य होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए कवायद की जा रही है. इसके साथ ही 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटद्वार में ईको टूरिज्म की शुरुआत की गई है. सरकार के एक साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को दुग्ध व्यवसायों और कई अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओडीेएफ निकायों को भी सम्मानित किया.
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार के कामकाज की तारीफ और कहा कि सरकार आगे भी अच्छा काम करेगी. सांसद बीसी खंडूरी ने कहा कि राज्य आंदोलन के समय को याद रखना चाहिए. भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जनता का ध्यान देना होगा, उम्मीद है कि जनता के विश्वास पर सरकार खरी उतरेगी.


Post A Comment: