उत्तराखंड में मसूरी में शनिवार देर रात पर्यटकों की बस पलट गई. इस हादसे में करीब आधे दर्जन पर्यटक घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा हैं. बस में करीब 24 पर्यटक सवार थे. पर्यटक गुजरात से मसूरी घूमने आए थे जिनकी बस वापसी में पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर वाहन चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस मलबे में चढ़ने के कारण पलट गई.
मसूरी-दून मार्ग में ऋषि आश्रम के निकट यह हादसा हुआ. बस के पलटने पर यात्रियों ने चीखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई.
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बस से निकाला और घायलों को निकट के के अस्पताल में पहुंचाया. अस्पातल में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सभी घायल पर्यटकों की हालत खतरे से बाहर बताई है.


Post A Comment: