उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनावों में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने निकाय चुनावों में हो रही देरी पर कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर रही है. इससे प्रदेश में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है. इसके लिए राज्यपाल को राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर  माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार को मजबूर करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 72वां  और 73वां संविधान संशोधन किया गया था ताकि स्थानीय सरकार मजबूती से जनता की समस्याओं को दूर कर पाए.

किशोर उपाध्याय ने कहा निकाय चुनाव देरी से कराने से संविधान को अपमानित करने का सरकार काम कर रही है. इससे प्रदेश में भी अजीब माहौल बनना शुरू हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर स्थानीय सरकार और स्थानीय जनता पर पड़ रहा है.

कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने कहा निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और सरकार के बीच विवाद के चलते प्रदेश में ऊहापोह की स्थिति बन गई है.

Post A Comment: