हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए सरकार चाहे कितनी ही कोशिश करे, लेकिन प्रदेश शिक्षा माफिया शिक्षा सस्ती नहीं होने दे रहे हैं. हरिद्वार के दो स्कूल सरकारी आदेश के बावजूद न तो NCERT की पुस्तकें ही अपने यहां लगाने को तैयार हैं और न ही री-एडमिशन फीस वापस करने को तैयार हैं. हरिद्वार में ग्लोबल विस्डम स्कूल के बाहर परिजनों ने स्कूल की इसी मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा किया.
परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल अपनी मनमानी बंद नहीं करता, तो वे स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे. इस संबंध में जब स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस संबंध मे बात करने से ही इनकार कर दिया.
परिजनों का कहना है कि ग्लोबल विस्डम स्कूल सरकारी आदेश के बावजूद री-एडमिशन फीस वसूल रहा है. इसके अलावा कमीशन के चक्कर में NCERT की किताबें लगाने को तैयार नहीं है. स्कूल मनमानी फीस भी वसूल रहा है.
अभिभावकों का कहना है कि कई बार प्रशासन से लेकर शासन तक ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन इस स्कूल में NCERT की किताबें नहीं लगाई. आरोप है कि स्कूल में फीस से अलग कई शुल्क लगाए हैं. अभिभावकों ने कहा कि अब ये शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.


Post A Comment: