ऋषिकेश,10अप्रैल। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्त उस समय लक्ष्मण झुला स्थित लक्ष्मण झूला घाट पर डूबने लगे जब वहां वह नहा रहे थे ।जिन्हें घाट पर तैनात तैराक पुलिस ने नाव के संचालक के सहयोग से डूबने से बचा लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से सचिन कुमार पुत्र शिव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह 22 वर्ष कैलाश नगर गाजियाबाद तथा सचिन झा पुत्र उदय कांत झा 25 वर्ष एल पार्क नई दिल्ली जो कि मंगलवार की सुबह लक्ष्मण झूला पहुंचे थे। और वह वहां घाट पर नहाने लगे, अचानक दोनों गंगा जी के तेज भाव में बहने लगे , जिन्हें बहता देख वहां तैनात तैराक पुलिस ने वहां चलने वाली मोटर बोट संचालक के सहयोग से दोनों को सुरक्षित बचा लिया।

Post A Comment: