ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा ज्योति स्पेशल स्कूल में न्यूट्रीशन सप्ताह का आयोजन 3 अप्रैल को किया गया था, जिसका आज समापन कार्यक्रम था, इस न्यूट्रीशन सप्ताह में लायंस क्लब द्वारा ज्योति स्पेशल स्कूल के सभी बच्चों को रोज अलग अलग हेल्थी फ़ूड दिए गए थे।
इस समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए हिंदुस्तान की जानी-मानी संगीतकार नेहा कक्कड़ जिन्होंने ज्योति स्पेशल स्कूल के सभी बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया वा सभी बच्चों को उनके मनपसंद अलग अलग गाने भी सुनाए, उन्होंने कहा कि वह ऋषिकेश की ही पली बढ़ी है व इस स्कूल से बख़ूबी वाकिफ भी है, उन्होंने कहा कि इन बच्चों को दिव्यांग इस लिए कहा जाता है क्योंकि इनके यह दिव्य अंग होते है, दिव्य यानी कि भगवान के अंग, इनकी सेवा बहुत बड़ी सेवा है व लायंस क्लब ने जिस तरह इनको स्वास्थ्य खाना व गिफ्ट्स दिए है ये बड़ा पुण्य का काम है।
क्लब की कोऑर्डिनेटर लॉयन कोमल मखीजा लॉयन युविका चंदानी लॉयन गीता अरोड़ा ने बताया कि 3 अप्रैल 2018 से लगातार ज्योति स्पेशल स्कूल के सभी बच्चों को हर एक दिन अलग-अलग हेल्दी खाना वितरित किया गया जिसमें फल जूस अमूल कूल दूध लस्सी छाछ आदि समान था।
आज समापन कार्यक्रम के दिन सभी बच्चों को एक एक वाटर बोतल अमूल कूल दूध दिया गया
क्लब के अध्यक्ष लॉयन पंकज चंदानी व सचिव लॉयन अभिनव गोयल ने बताया कि 2 दिन पूर्व ज्योति स्पेशल स्कूल के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया था वह इनमें से 5 बच्चों को गोल्ड 5 को सिल्वर व पांच बच्चों को ब्रॉन्ज मेडल मिले थे इन सभी 15 बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब द्वारा पुरस्कार स्वरूप एक-एक स्कूल बैग नेहा कक्कर के कर कमलों द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहा कक्कड़ , उनकी माताजी नीति कक्कड़, लॉयन पंकज चंदानी , लॉयन अभिनव गोयल, लॉयन कोमल मखीजा , लॉयन युविका चंदानी , लॉयन गीता अरोड़ा , श्रीमती निशा शर्मा , श्रीमती मंजरी शर्मा , श्रीमती गीता कुकरेती, मानसी शर्मा, स्वाति शर्मा , स्कूल की प्रधानाचार्य कमलेश भाटिया , क्लब उपाध्यक्ष अतुल जैन , लविश अग्रवाल ,हिमांशु अरोड़ा , विशाल कक्कड़, सुशील छाबड़ा, पुनीत गर्ग ,मयंक गुप्ता , प्रशांत जमदग्नी , आशीष अग्रवाल, गुड्डू सिंह, ज्योति सिंगल, शालनी कक्कड़, पूजा गर्ग, रेणु गुप्ता, प्रियंका सिंह, नेहा जैन ,आयुषी छाबड़ा ,मनोज बत्रा, डॉक्टर गगन ,अतुल सिंघल, राही कपाड़िया आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन लॉयन धीरज मखीजा ने किया।

Post A Comment: