Articles by "बॉलीवुड"
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ को करोड़ों की तादाद में फ़ैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी शाहरुख़ से प्यार करती हैं और शाहरुख़ खान के साथ काम करने को बेताब हैं. शाहरुख़ खान के चाहने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है अभिनेत्री मधु का. अभिनेत्री मधु बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए नया नाम नहीं है. मधु, बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी हैं जिन्होंने बॉलीवुड मे सिर्फ़ 'फूल और कांटे', 'पहचान', 'जनता की अदालत' जैसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम किया था. और जब इनका करियर परवान चढ़ा तब इन्होंने शादी कर बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली. हालांकि साउथ इंडस्ट्री में मधु लगातार काम कर रही थीं.

हाल ही में अभिनेत्री मधु ने  बातचीत में बताया कि वह शाहरुख़ की बहुत बड़ी दीवानी हैं. शाहरुख़ से वह प्यार करती हैं और शाहरुख़ से उनकी यह दीवानगी धीरे धीरे बढ़ी है शाहरुख़ की अब वह सबसे बड़ी फ़ैन है. मधु कहती है कि शुरुआती दौर में जब वह इंडस्ट्री में थी तब शाहरुख़ बड़े स्टार नही थे. धीरे धीरे शाहरुख़ का स्टारडम बढ़ा और वह बड़े स्टार बन गए.

न्यूज़ 18 हिंदी के सवाल कि अगर शाहरुख़ इतना ही पसंद थे तो आपने हेमा मालिनी से कहकर ख़ुद को शाहरुख़ के साथ कास्ट क्यों नहीं करा लिया. इस सवाल पर मधु हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें शाहरुख़ से शुरुआती दौर में ऐसा प्यार नहीं था जैसे जैसे शाहरुख़ का स्टारडम बढ़ा और उनका रोमांस पर्दे पर रंग लाने लगा. उन्हें भी शाहरुख़ पसंद आने लगे और वह शाहरुख़ की सबसे बड़ी दीवानी बन बैठीं. वह शाहरुख़ की सारी फ़िल्में देखती हैं.



मधु बातचीत को आगे बढ़ाती हुई कहती हैं कि उनके घर पर उनके बच्चे कभी मधु की फ़िल्म नहीं देखते क्योंकि बच्चों को लगता है वह काफ़ी ओल्ड फ़ैशन है. मधु कहती हैं कि वह अपनी फ़िल्मों को कभी टीवी पर नहीं देखती हैं क्योंकि उन्हें ख़ुद को पर्दे पर देखकर शर्म आती है.

शाहरुख़ के साथ साथ बॉलीवुड के अपने पुराने साथी कलाकारों के बारे में बातचीत करते हुए मधु कहती हैं कि मुझे तब्बू का स्टारडम देखकर अच्छा लगा कि वह आज भी इंडस्ट्री में है और अपनी शर्तों पर रोल चुनती हैं. बिना वजह काम के चक्कर में मॉ-बहन के किरदार में नज़र नहीं आती हैं.



आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री मधु एक अरसे के बाद बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म 'खली-बली' से वापसी कर रही हैं. वैसे इनकी फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म फूल और कांटे से एंट्री तो ज़बरदस्त रही ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इनका कमबैक क्या असर दिखा पाता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत अक्सर विवादों में रहती हैं। राखी अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिससे उनका नाम चर्चा में बना रहे और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। पिछले साल राखी ने सोशल मीडिया सेलेब दीपक कलाल से शादी की झूठी खबर फैलाई थी जिसके बाद काफी समय तक वो चर्चा में रहीं और अब उन्होंने नया विवाद छेड़ दिया है। राखी इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी फोटोज शेयर की, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल राखी ने पाकिस्तान के झंडे के साथ पोज देते हुए फोटोज पोस्ट की हैं। इन दिनों राखी कुल्लू-मनाली में अपनी अगली फिल्म धारा-370 की शूटिंग कर रही हैं। इसी के चलते उन्होंने पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटोज अपलोड की हैं। इसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स राखी को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें एंटी-नेशनल बता रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी यूजर्स को भी राखी का उनके झंडे के साथ पोज देना पसंद नहीं आ रहा है।
इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में घर तरफ चुनाव के ही चर्चे हैं। इन लोकसभा चुनावों के बाद ही 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल अप्रैल के महीने में फेमस फिल्म निर्माताओं और फिल्मी हस्तियों से मिलकर एक निष्पक्ष और स्वतंत्र जूरी द्वारा किया जाता है। चुनावों के चलते इस साल इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रचार शाखा, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। हर साल अप्रैल के महीने में विजेताओं के नामों की घोषणा की जाती है, लेकिन इस बार 17वें लोकसभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण इसे इस बार थोड़ा आगे सरका दिया गया है। बयान में कहा गया है, 'चूंकि आचार संहिता लागू है, इसलिए यह तय किया गया है कि पुरस्कारों की घोषणा चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाए।'
सात चरणों का लोकसभा चुनाव महीने के प्रारंभ में शुरू हुआ है और यह 19 मई तक चलेगा। परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में हर साल तीन मई को होता है, जिसमें फिल्मी दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल इसे कब आयोजित किया जाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।
आपको बता दें कि पिछले साल 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में मई में हुआ था। इस दौरान जहां असमी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड जीता था। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को 2017 में आई उनकी फिल्म मॉम के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था, जिसे लेने उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटिया जान्हवी-खूशी पहुंचे थे।
मुंबई. बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर्स में अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले आता है। अमिताभ बच्चन ने साल 2018-19 में 70 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।  
अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता के मुताबिक अमितााभ बच्चन ने वित्त वर्ष 2018-19 में 70 करोड़ रुपए बतौर टैक्स भरा है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने चैरिटी में भी काफी डोनेट किया है। बिग बी के प्रवक्ता के मुताबिक उन्होंने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को 10 लाख रुपए दिए थे। 
अमिताभ बच्चन ने बिहार के मुजफ्फरपुर के 2,084 किसानों का कर्ज भी चुकाया था। अमिताभ बच्चन ने केरल में पिछले साल आई बाढ़ के बाद बाढ़ पीड़ितों को 51 लाख रुपए डोनेट किए थे। वहीं, उन्होंने 80 जैकेट, 25 पैंट, 20 शर्ट और स्कार्फ भी डोनेट किए थे। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले ही चर्चा में थीं। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इम्तियाज अली की इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। पिछले कुछ वक्त से इस फिल्म से जुड़ी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो के चलते सारा मुश्किल में फंस गई हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बाइक पर पीछे बैठने पर हेलमेट न लगाने के चलते सारा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल इम्तियाज अली की फिल्म के पहले शैड्यूल की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। उस दौरान कार्तिक और सारा दोनों राजधानी में थे। पिछले दिनों शूटिंग का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सारा, कार्तिक के पीछे बाइक पर बैठी थीं। इस दौरान कार्तिक ने तो हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन सारा बिना हेलमेट के दिख रही थीं। जब ये वीडियो वायरल हुआ था, तब भी सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा को हेलमेट नहीं लगाने पर काफी ट्रोल भी किया था। अब पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के हवाले से लिखा कि घटना की डिटेल्स मिलने के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सारा अपनी डेब्यू फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं थीं। इसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। इसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ सिम्बा में दिखीं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
इन द‍िनों अभिनेत्री मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही हैं। दोनों हाल ही में एक पार्टी में काफी करीब नजर आए थे। इस पार्टी में वह अकेले नहीं थे। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, अमृता सिंह, सीमा खान, सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थीं। कुछ वक्‍त पहले ही दोनों स‍ितारे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्‍पॉट किए गए थे। इस दौरान फैंस की भीड़ से अर्जुन कपूर ने मलाइका को स‍िक्‍योर किया था। अर्जुन कपूर 12 साल बड़ी अभि‍नेत्री  मलाइका अरोड़ा से इश्‍क फरमा रहे हैं, अब ये किसी से छ‍िपा नहीं है। 
बॉलीवुड में आइटम नंबर्स के ल‍िए पहचानी जाने वालीं मलाइका अरोड़ा ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को काफी वक्‍त तक डेट किया था। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक कॉफी प्रोडक्‍ट के ऐड के स‍िलस‍िले में हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। काफी समय साथ ब‍िताने के बाद फाइनली 1998 में दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन ल‍िया था।



अरबाज खान से तलाक के 2 साल बाद बताया है कि जब उन दोनों ने तलाक का फैसला लिया था तो घर में किस तरह का माहौल था। मलाइका ने बताया कि अरबाज खान से तलाक के ठीक एक रात पहले क्या हुआ था। रेडियो एफएम चैनल इश्क 104.8 पर करीना कपूर खान के शो पर ये बताया कि उन्‍होंने अपने इस फैसले के बारे में करीबी रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों से बात की थी। सभी ने एक बार फ‍िर से सोचने और फैसला लेने की हिदायत दी थी। सबकी पहली राय थी कि हम तलाक न लें। 
मुंबई. पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस  फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब अपनी राजनीतिक इच्छाएं जाहिर की है। विवेक ओबरॉय ने कहा कि वह 2024 लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 
 विवेक ओबरॉय पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के प्रमोशन के लिए पारुल विश्वविघालय आए थे। इस दौरान स्टूडेंट्स से बात करते हुए विवेक ने कहा कि वह राजनीति में शामिल होते हैं तो 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं। 
फिल्म के बारे में विवेक ओबरॉय ने कहा कि- यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। गौरतलब है कि ये पीएम नरेंद्र मोदी की पारंपरिक सीट रही है। नरेंद्र मोदी साल 2014 के चुनाव में वाराणसी के अलावा वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था।

38 देशों में रिलीज होगी पीएम मोदी की बायोपिक 
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक भारत के अलावा 38 देशों में भी रिलीज होगी। इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल हैं। भारत में यह फिल्म 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही हैं। वहीं, विदेशों में ये फिल्म लगभग 600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर का मानना है कि  पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। ऐसे में विदेशी लोगों को भी पीएम मोदी के कामों को लेकर काफी दिलचस्पी है। 

बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे विवेक ओबरॉय 
विवेक ओबरॉय आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। बीजेपी की ओर से गुजरात बीजेपी स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल है। विवेक ओबरॉय के अलावा  इस सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अभिनेता परेश रावल और हेमा मालिनी के भी नाम हैं।
नई दिल्‍ली : लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस से जुड़ने को लेकर उनकी बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह उनके पिता की व्‍यक्तिगत पसंद है और अगर 'आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना ही चाहिए। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि अब वह 'दबावमुक्‍त' होकर अच्‍छा काम कर पाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान पिता के बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस से जुड़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सोनाक्षी ने कहा, 'यह उनकी पसंद है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना ही चाहिए और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वह और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और किसी तरह से 'अपमानित' महसूस नहीं करेंगे।'
सोनाक्षी ने इस दौरान जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्‍ण आडवाणी का भी जिक्र किया और यह भी कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि इन लोगों को भी मौजूदा समय में वह सम्‍मान नहीं दिया गया, जिसके वे हकदार रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनके पिता को बीजेपी से अलग होने का फैसला काफी पहले कर लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा, 'मेरे पिता शुरुआती समय से बीजेपी के सदस्‍य रहे और पार्टी के भीतर उनका बहुत सम्‍मान रहा। लेकिन मुझे लगता है कि मौजूदा दौर में अटल जी, आडवाणी जी को भी वह सम्‍मान नहीं दिया गया, जिसके वे हकदार हैं। मुझे लगता है कि उन्‍हें (शुत्रुघ्‍न) को यह काम (बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस से जुड़ने) बहुत पहले कर लेना चाहिए।' 
मुंबई I रंगीला, जुदाई, दौड़, लज्जा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवु़ड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 45 साल की उर्मिला फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें मुंबई के मुंबई उत्तरी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रियंका चतुर्वेदी जैसै दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला ने इस मौके पर कहा कि वो राहुल गांधी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उर्मिला ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि मैं राजनीति में सक्रिय हो रही हूं। उर्मिला ने कहा कि वो माहात्मा गांधी, पंडित नेहरु और सरदार पटेल से प्रभावित है। 
मुंबई. हरियाणवी सिंगर, डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सपना ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। हालांकि, कांग्रेस द्वारा जारी कैंडिडेट्स लिस्ट में सपना चौधरी का नाम नहीं है। ऐसे में फिलहाल सपना चौधरी को लेकर संशय बरकरार है। 

सपना चौधरी कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मिली। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने शनिवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेसी की सदस्यता ली थी। सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के कई समय से कयास लगाए जा रहे थे। 

आपको बता दें कि सपना चौधरी को कुछ दिन पहले ही कांग्रेस हेडक्वार्टर के आगे स्पॉट किया गया था। सपना चौधरी से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और सपना चौधरी की को-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली थी। 


मथुरा से नहीं मिला टिकट
कांग्रेस ने 8वीं लिस्ट में 38 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में सपना चौधरी का नाम नहीं है। कैंडिडेट्स की लिस्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा से कांग्रेस ने सपना चौधरी की जगह महेश पाठक को टिकट दिया है। ऐसे में  सपना के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है।

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कांग्रेस सपना चौधरी को मथुरा में हेमा मालिनी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। आपको बता दें कि साल 2014 के चुनाव में हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कैंडिडेट और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी को हराया था।   


सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं सपना चौधरी 
सपना का नाम पहली बार सुर्खियों में साल 2016 में आया था। सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की थी। दरअसल 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी में  दलित समुदाय पर सवाल उठाए थे। इसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस पर दलित समाज काफी गुस्सा हो गया। 
होली के मौके पर सबसे बड़ी हलचल ये रही कि पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था. फाइनली सामने आया कि विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार किस अंदाज में निभाया है. ट्रेलर के कुछ सीन में पीएम के बचपन के कुछ किस्से भी शामिल किए गए.

2 मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर में पूरी फिल्म की एक छोटी झलक दी गई है. कुल मिलाकर इस बात की खबर दे दी गई है कि फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है. अब अगर आप फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कनफ्यूज हैं, तो बता दें कि पहले ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये फिल्म 5 अप्रैल को दर्शकों के सामने होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर के मुताबिक पब्लिक डिमांड पर फिल्म की रिलीज डेट को खिसकाने का फैसला लिया गया.

पीएम मोदी के फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट है. लेकिन विवेक ओबेरॉय को पीएम मोदी के किरदार में देखना ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर पहले भी फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए गए थे. देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने पर विवेक को किस तरह का रिएक्शन मिलता है.

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोडा और अरबाज खान के तलाक को अब काफी वक्‍त बीत चुका है। एक ओर जहां मलाइका का नाम अर्जुन से जुड़ा वहीं अरबाज का नाम 29 साल की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जोड़ा गया। अरबाज खान बॉलीवुड की पार्टी में अक्‍सर जॉर्जिया के साथ देखे जाते हैं मगर उन्‍होंने अपने इस रिश्‍ते पर हमेशा चुप्‍पी साध कर रखी। 

यही नहीं जॉर्जिया ना केवल अरबाज बल्‍कि उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं। एक दूसरे से अफेयर की खबरों के बीच अब अरबाज ने एक बयान दिया है। इस बयान में उन्‍होंने अपने और जॉर्जिया के रिश्‍ते को खुल कर कुबूल किया है। अरबाज ने कहा कि अगर मुझे अपने अफेयर को छुपाना होता, तो मैं इसे खुले में नहीं लाता। मैं बिना किसी झिझक के स्वीकार करता हूं कि जॉर्जिया इस समय मेरी लाइफ में है। 

मेरे जीवन में मेरे पास जो कोई है वह सिर्फ एक दोस्‍त जॉर्जिया हैं और मैं उन्‍हें डेटिंग कर रहा हूं। कहाँ जाना है? केवल समय ही बताएगा। हां, निस्संदेह, हम एक साथ हैं। अरबाज ने आगे कहा - जब आप अकेले रहते हैं तो जिंदगी को कैजुअली लेते हैं। आप में या तो अच्छे बदलाव आते हैं या फिर बहुत बुरे। आप यही सोचने लगते हो कि आपकी जिंदगी में अब कुछ बचा नहीं है। अच्छी बात यह है कि मैं उस मानसिकता में नहीं हूं। वह एक शानदार पार्टनर है। मुझे खुशी है कि वह मुझे सकारात्मक रखने में मदद करती हैं। जॉर्जिया ने मुझे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

अरबाज ने की तलाक के बारे बात
एक समय था जब मुझे चिंता होती थी और अब यह खत्म हो गया है। आप चाहे भूल जाएं या माफ कर दें, आपको आगे बढ़ना होगा। 
मुंबई: बॉलीवुड के बेबाक़ सिंगर सोनू निगम ने विंग कमांडर अभिनंदन (IAF Wing Commander Abhinandan) की वापसी की खबर पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी ख़बर है और ऐसे मसलों पर दोनों देशों को इसी तरह पेश आना चाहिए. देश इस वक़्त बहुत नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है ऐसे में ज़रूरी है कि हम समझदार बने और समझदारी वाले निर्णय लें.

सोनू निगम बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहते है कि भारत एक अमन प्रिय देश है और मैं बिलकुल भी युद्ध का फ़ेवर नहीं करता हूं क्योंकि युद्ध सिर्फ़ विनाश करता है लेकिन अब अगर युद्ध की बात हो रही है तो देश के साथ हूं. जो भी देश करेगा मैं देश के हर फ़ैसले में एक सच्चे हिंदुस्तानी की तरह साथ हूं.

उन्होंने कहा कि लेकिन मैं देश की जनता से एक अपील करना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर ज़हर ना उगले और किसी की मौत का जश्न मानते हुए पाकिस्तानियों को चिढ़ाएं नहीं. क्योंकि इससे बात बढ़ेगी हम उन्हें गाली देंगे और वो हमें गाली देंगे तो कुछ हासिल नहीं होगा!

सोनू आगे कहते हैं सोशल मीडिया पर लोग हमलों का जश्न मनाते हैं और कहते हैं हम जीत गए. तमीजदार बनिए. एक अच्छे देश के लोग तमीज से पेश आते हैं और इस वक़्त ज़रूरी यह है कि हम बच्चों की तरह व्यवहार करने के बजाए अच्छे समझदार देशवासी जैसा व्यवहार करें और संयम से काम लें.
नई दिल्ली I जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घातक आतंकवादी हमले के बाद देश भर से लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी स्टार्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. शहीद  जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार से लेकर विपक्ष तक एकजुट हो गया है. इस हमले के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को देश में प्रतिबंध लगाने की मांगें भी तेज़ हुई हैं. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले पर अपनी राय दी है जिसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हुई थी और इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू पत्रकारों से मुखातिब हुए थे. उन्होंने कहा था - 'क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?' उन्होंने ये भी कहा 'ये एक बेहद कायराना हमला था और मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता और जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए.'
सिद्धू के इस बयान पर कई ट्रोल्स ने उन पर निशाना साधा. उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर भी पाबंदी लगाने की बात कही. कई ट्रोल्स ने डिमांड की कि सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर निकाला जाए वर्ना वे इस शो को बॉयकॉट करेंगे.

गौरतलब है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमलावर ने 350 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी. इससे पहले भी सिद्धू उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब वे अपने दोस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बी टाउन में लगभग सबसे अच्छी बातचीत है, लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया कि रोमांस के बादशाह शाहरुख खान उनसे बदला लेना चाहते हैं? हाल ही में शाहरुख ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

दरअसल ट्वीट में शाहरुख ने अमिताभ को टैग करते हुए लिखा, 'मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं बच्चन साब! तैयार रहिएगा...'। शाहरुख के इस ट्वीट का अमिताभ ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए कहा कि 'अरे भाई शाहरुख, बदला लेने का टाइम तो निकल गया.. अब तो सब को बदला देने का टाइम है।' अगर आप दोनों इन दोनों सुपरस्टार्स के ट्वीट्स को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं तो चिंता ना करें, क्योंकि दोनों एक्टर्स के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। दरअसल यहां अमिताभ की अपकमिंग फिल्म 'बदला' की चर्चा हो रही है।

शाहरुख और अमिताभ ने इस फिल्म के प्रमोशन का एक अलग तरीका निकाला, जो हर किसी को कंफ्यूज कर देने वाला था। इसके बाद शाहरुख और अमिताभ ने फिल्म के पहले दो पोस्टर्स के साथ इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया। दरअसल 12 फरवरी को सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी बिग बी और शाहरुख ने दो पोस्टर्स के साथ दी।
मुंबई। टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे मंगलवार को मुंबई इकाई के कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं। अभिनेत्री बिगबॉस के 11वें सीजन की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश को चला रही है। इसलिए मैंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज देश में बदलाव की सख्त जरूरत है और सिर्फ कांग्रेस ही बदलाव ला सकती है। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक टेलिविजन सीरियल के निर्माताओं के साथ उनके विवाद के समय उनका साथ दिया था। शिंदे को संबंधित सीरियल से हटा दिया गया था। इस पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मनसे सिर्फ ‘मराठी बोलने वाले’ लोगों पर केंद्रित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस किसी की भी मदद करने के दौरान उसकी जाति और धर्म नहीं देखती है। जबकि मनसे सिर्फ मराठी बोलने वाले लोगों पर केंद्रित है। जब मुझे मदद की जरूरत थी तो मनसे ने उसे मराठी रंग दिया था।
बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर खान अब शायद एक्टिंग छोड़ने के मूड में हैं क्योंकि करीना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है... खबर है कि करीना कपूर खान इस साल होने वाले लोकसभा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाली हैं। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे- वैसे राजनीतिक हलचल तेज हो रही हैं। सभी पार्टियों ने कमर कस ली हैं और ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने सोचा हैं कि इस बार भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ करीना कपूर खान को चुनावी दंगल में उतारने का प्लान कर रही हैं। हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली हैं। राजस्थान, मध्य प्रेदश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती, इस लिए कांग्रेस ने ये प्लान किया है कि कई सालों से भोपाल संसदीय सीट पर बीजेपी का कब्जा हैं ऐसे में बीजेपी को कमजोर करने के लिए कांग्रेस करीना कपूर खान को भोपाल संसदीय सीट से टिकट देना चाहती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ पार्षदों का मानना है कि भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए किसी नेता को नहीं बल्कि करीना कपूर खान को टिकट दी जाए तो कहीं ज्यादा फायदा मिलेगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस पार्षदों का मानना है अगर बीजेपी का वरचस्व खत्म करना हैं तो भोपाल के युवाओं को प्रभावित करना जरूरी हैं ऐसे में युवाओं में करीना कपूर की अच्छी फैन फॉलोइंग है जिसका फायदा उन्हें चुवानों में मिल सकता है और करीना युवाओं का वोट हासिल कर पाएंगी। युवा वोट के साथ साथ कहा जा रहा है कि करीना क्योंकि पटौदी खानदान की बहू हैं इसलिए कांग्रेस को पुराने भोपाल में भी इसका फायदा मिलेगा।
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ हालही में देहरादून के क्लेमेंटाउन पुलिस में एक भू-माफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट का शनिवार को देहांत हो गया जिसके चलते उनकी करोड़ों की संपत्ति पर विवाद गरमा गया। 
अमृता सिंह के मामा मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे जिनकी मृत्‍यु की खबर पाते ही अमृता सिंह ने उनका अंतिम संस्कार किया और थाने पहुंचकर पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्‍होंने बताया कि उनके मामा अकेले रहते हैं और उनकी प्रापर्टी पर भू माफिया की नजर है। ऐसे में जब तक उनके परिवर से कोई आ नहीं जाता तब तक उनके पूरे घर की सुरक्षा पुलिस को करनी होगी। 

बता दें कि अमृता सिंह के मामा के पास 4 एकड़ जमीन है जिसका सिवाय अमृता की मौसी के कोई भी वारिस नहीं है। अमृता ने पुलिस से रिक्‍वेस्‍ट की है कि उनके मुंबई जाने तक उनकी प्रॉपर्टी पर कोई भी कब्जा न करे। इसी बीच वहां के केयर टेकर खुशीराम का भी बयान आया है।

उन्‍होंने अमृता सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक मधुसूदन बीमार थे और उन्‍हें लोगों की जरूरत थी तब तक कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया। और अब कोठी की चाबी लेने के लिए अमृता सिंह गा गई हैं। अमृता सिंह ने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रौतेला से मिलकर कब्जे के आरोप को निराधार बताया है। 
कहा जा रहा है कि सुनील को ''द कपिल शर्मा शो'' से जोड़ने के लिए सलमान भी अपनी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहें हैं। सलमान जो कि द कपिल शर्मा शो के को-प्रोड्यूसर भी हैं उन्होंने खुद सुनील से कपिल के शो में वापसी करने को कहा है। अब ये तो जल्द ही पता चल जाएगा कि आख़िर सुनील ने क्या इरादा बनाया है।
जब से टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' शुरू हुआ है भले ही शो की TRP आसमान छू रही हो लेकिन शो के चाहनेवालों को बस एक ही कमी खल रही है और आए दिन लोग सिर्फ़ यही अफवाह उड़ाने में मशगूल हैं कि सुनील जल्द ही कपिल के साथ नज़र आनेवाले हैं। लेकिन अब ये अफवाहें सच होने वाली हैं और ऐसा लग रहा कि आख़िरकार सुनील ने भी अपने चाहनेवालों की बात मान ही ली है।

सुनील का शो 'कानपुर वाले खुरानाज़' का जल्द ही प्रसारण बंद होने जा रहा है और इसकी वजह और कोई नहीं शो की आए दिन गिरती TRP को बताया जा रहा है। हालाँकि सुनील ने इस बात को नकारते हुए हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया की उन्होंने शुरुआत से ही शो को सिर्फ़ 8 हफ्तों के लिए साइन किया था और इसकी वजह है फिल्म भारत जिसमें वे सलमान-कैटरीना के साथ नज़र आनेवाले हैं। सुनील फिल्म भारत के अगले शेड्यूल की तैयारी में लगे हैं और अगर खबरों की मानें तो भारत की शूटिंग ख़त्म होते ही वे कपिल के शो का हिस्सा हो सकते हैं।

कहा जा रहा है कि सुनील को 'द कपिल शर्मा शो' से जोड़ने के लिए सलमान भी अपनी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहें हैं। सलमान जो कि द कपिल शर्मा शो के को-प्रोड्यूसर भी हैं उन्होंने खुद सुनील से कपिल के शो में वापसी करने को कहा है। अब ये तो जल्द ही पता चल जाएगा कि आख़िर सुनील ने क्या इरादा बनाया है।
ताज़ा खबरों की मानें तो सुनील और कपिल की दुश्मनी अब ख़त्म होती नज़र आ रही है। हुआ यूँ कि जब कपिल ने अपनी माँ के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर के साथ जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए ट्विट किया तो उस पर सुनील ने रीट्वीट कर कपिल की माँ को बधाइयाँ दी। उसके बाद कपिल ने भी सुनील को धन्यवाद कहते हुए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ दीं।

कपिल और सुनील के इन ट्विट्स को देख सबके मन में दोनों को साथ देखने की भावना जाग उठी है। अब देखना ये है कि क्या सुनील अपने फैन्स की खुशी के लिए फिर से कपिल के साथ आते हैं या नहीं?

इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप काफी ज्यादा चर्चा में ज्यादा है वहीं दूसरी तरफ अर्जुन के लिए सलमान खान की तरफ से कुछ अच्छे संकेत नहीं मिलते नज़र आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने न सिर्फ अर्जुन कपूर बल्कि बोनी कपूर के खिलाफ भी एक बड़ा कदम उठाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर को अपने घर पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. खबरों की मानें तो जबसे मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें तेज़ हुई हैं तब से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में खटास पड़ना शुरू हो गयी है. वहीं अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' को भी बिना कोई कारण दिए छोड़ दिया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन ने जहां सलमान खान की बहन को भी डेट कर चुके हैं. अर्पिता से ब्रेकअप के बाद सलमान के भाई अरबाज़ की पत्नी मलाइका अरोड़ा से उनकी दोस्ती बढ़ने लगी. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की एक साथ तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल होती रहती हैं.