बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत अक्सर विवादों में रहती हैं। राखी अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिससे उनका नाम चर्चा में बना रहे और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। पिछले साल राखी ने सोशल मीडिया सेलेब दीपक कलाल से शादी की झूठी खबर फैलाई थी जिसके बाद काफी समय तक वो चर्चा में रहीं और अब उन्होंने नया विवाद छेड़ दिया है। राखी इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी फोटोज शेयर की, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।
दरअसल राखी ने पाकिस्तान के झंडे के साथ पोज देते हुए फोटोज पोस्ट की हैं। इन दिनों राखी कुल्लू-मनाली में अपनी अगली फिल्म धारा-370 की शूटिंग कर रही हैं। इसी के चलते उन्होंने पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटोज अपलोड की हैं। इसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स राखी को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें एंटी-नेशनल बता रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी यूजर्स को भी राखी का उनके झंडे के साथ पोज देना पसंद नहीं आ रहा है।


Post A Comment: