ऋषिकेश/ चन्द्रेश्वर नगर स्थित परमार्थ विद्या मंदिर में स्पेन से आये लगभग 18 डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क दंत चिकित्सा और दवा वितरण कैम्प का आयोजन किया।
स्पेन के बार्सिलोना की एक्सीयन प्लेनिटेरिया संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क दंत शिविर में लगभग 100से अधिक मरीजों ने चिकित्सा का लाभ उठाया और निःशुल्क दवा भी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों को दांतों की सुरक्षा के लिए भी जागरूक करने के लिए जानकारी दी। डॉक्टरों की टीम में ऐना सोरियों, वेरोनिका वर्गेश, ऐरोआ लेब्राना, युसेबिया जोया, जोहना एकोस्टा, रॉबर्ट ग्रेसिया, लीडिया फरनेन्डेस, एली वर्गेश व क्रिस्टीन वर्गेश आदि डॉक्टर शामिल थे।

Post A Comment: