रुड़की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। एससी-एसटी उत्पीड़न प्रतिरोधक कानून को लेकर सोमवार देशव्यापी बंद के आह्वान पर हरिद्वार के बहादराबाद में करीब 120 गांवों से दलित समाज के लोग जुटे थे। सैनिक समता दल और भीम आर्मी के बैनरतले ये लोग बीएचईएल तिराहे पर धरना दे रहे थे। करीब दो से ढाई हजार लोगों के सड़क उतरने से हरिद्वार मार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। सुबह करीब दस बजे से ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे।
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। करीब 12 बजे एसएसपी प्रदर्शनकारियों पर वार्ता करने मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एसएसपी के दस्ते में शामिल ब्लैक कमांडों ने भीड़ पर काबू करने के लिए कुछ लोगों पीछे करना शुरू किया। इस दौरान लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इस बीच लोगों में अफवाह फैल गयी कि पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया है। इससे भगदड़ मच गयी। आरोप है कि पीछे कुछ लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों ने पकड़-पकड़ कर पीटा। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के लाठी भांजने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गयी है।

Post A Comment: