ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की 87 वीं जयंती के अवसर पर फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है ।। एम्स ऋषिकेश के फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट के तत्वावधान में आयोजित यह पहली राष्ट्रीय बायो मेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2018 को आयोजित की जा रही है ।
एम्स ऋषिकेश एवं सोसाइटी ऑफ यंग बायो मेडिकल साइंटिस्ट इस प्रतियोगिता के आयोजक हैं । इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने एक पोस्टर जारी किया । उन्होंने युवा अनुसंधानकर्ताओं को आवाहन किया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो ताकि उनके अनुसंधान को एक राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म मिल सके ।
इस अवसर पर बोलते हुए एम्स में फार्माकोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर शैलेंद्र हांडू ने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए ताकि युवा बायोमेडिकल अनुसंधानकर्ताओं को अपने अनुसंधान इस कार्य को प्रस्तुत करने का एक राष्ट्रीय मंच मिल सके तथा अनुसंधान में युवाओं को कैरियर बनाने का अवसर मिले ।
कार्यक्रम के आयोजक सचिव रोहिताश यादव ने बताया की अनुसंधानकर्ताओं के लिए एम्स ऋषिकेश में अपनी वेबसाइट पर एक लिंक जारी की है जिसमें इस प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारियां मिल सकेंगी । साथ ही इस बारे में अधिक जानकारी www.nbrcom.sybsindia.org पर भी उपलब्ध होगी ।
इस मौके पर प्रोफेसर मनोज गुप्ता प्रो विजेंद्र सिंह प्रो प्रतिमा गुप्ता प्रो सुरेश शर्मा आदि भी मौजूद थे इस प्रतियोगिता में प्रविष्टि हेतु अंतिम तिथि 15 अगस्त 2018 है।

Post A Comment: