ऋषिकेश,30जुलाई।भारतीय जनता पार्टी डोईवाला विधानसभा का प्रभारी बनने पर नरेन्द्र सिंह नेगी का डोईवाला पहुचने पर फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया गया।यह नियुक्ति आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा प्रभारियों की कि गई है।इसी के चलते भानियावाला कान्हरवाला के ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी को प्रदेश संग़ठन द्वारा डोईवाला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया नरेन्द्र नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा पूरे प्रदेश का विकाश हो रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की पांचों सीट पर भाजपा की जीत होगी सुवागत करने वालो में डोईवाला मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,महामन्त्री संजीव लोधी,विजय शर्मा,सोसल मीडिया प्रभारी राकेश नोटियाल,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह,जेपी गैरोला,सभासद रुचि नोटियाल,किसन सिंह नेगी,मनोज कम्बोज ,सुरेन्द्र सिंह,धर्मा सिंह,राहुल सिंह,विक्रम सिंह,चुन्नी लाल,चंदन सिंह,रोहित शर्मा,रामपाल आदि मौजूद थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
डोईवाला विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर नरेंद्र सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Post A Comment: