टीम गँगा समग्र ने किया पौधरोपण, पर्यावरण विद् विनोद जुगलान ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
ऋषिकेश,30जुलाई। ग्रामीण क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा खड़क माफ़ अन्तर्गत प्राथमिक पाठशाला लक्कड़ घाट में आयोजित वन महोत्सव के तहत गँगा समग्र के प्रान्तीय संयोजक जगदीश तिवाड़ी के आह्वाहन पर  सोमवार को बड़ी संख्या में उपस्थित जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित गँगा समग्र की टीम ने फल एवं छायादार पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विशेष रूप से आमन्त्रित पर्यावरण विद् एवं समाज सेवी विनोद जुगलान ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।पौधरोपण में एक सौ से अधिक पौधे रोपित किये गए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय,ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर,क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय,नालन्दा शिक्षण संस्थान प्रमुख महावीर उपाध्याय,उप प्रधान टेक सिंह राणा,गँगा समग्र के संयोजक जगदीश तिवारी,पर्यावरण विद् विनोद जुगलान,गोविन्द कुलियाल,आचार्य प्रवीण चौहान,राजेश गौतम,राहुल गौतम,भरत, सदस्य ईश्वर सिंह, मनोज गौड़,ऋषिराम भट्ट,विद्यालय की प्रधानध्यापिका मनीषा कंडवाल,मन्जु सेमवाल, गीता शर्मा,आरती कंडवाल,संगीता अग्रवाल,रमा नन्द,तुलसी राम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर पर्यावरण विद् विनोद जुगलान ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक नागरिक से दो दो पौधे रोपने और रोपित पौधों के संरक्षण की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण को युवाओ को आगे आने की जरूरत है जब तक हम पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवन शैली नहीँ बनाते तब तक पर्यावरण संरक्षण होंना कठिन है हमें पर्यावरण के प्रति समाज को जागृत करने की आवश्यकता है जो पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से ही आसकती है।पौधरोपण में पधारे सभी आगन्तुकों का ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर ने आभार जताया।

Post A Comment: