देहरादून: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोर्इ कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा अपने सभी सात मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्य समिति की बैठक 16 अगस्त को हरिद्वार में करेगी। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा के सभी सात मोर्चों जिनमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं की संयुक्त कार्य परिषद की बैठक हरिद्वार में होगी। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रद्श अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे।
वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार के हवाले से उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों समेत कुल 330 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका पर चर्चा के साथ ही बूथ स्तर तक मोर्चों को मज़बूती से संगठित करने पर विचार किया जाएगा।


Post A Comment: