चंपावत। चंपावत में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।चंपावत में एक ही परिवार के लोगोंे की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। ज़िला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उदाली गांव का ये मामला है जहां दो युवकों पर एक ही परिवार के तीन लोगों को जान से मारने का आरोप है। पुलिसने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रीतम सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी तामली चंपावत और विशाल पुत्र प्रेम सिंहनिवासी हरिपुरकलां रायवाला हरिद्वार का रहने वाला है। सील्याड़ ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचडी तोक में तीन दिन पहले इस घटना को अंजाम दिया गया था।मृतकों की पहचान किसन सिंह, पत्नी मनु देवी और मां पार्वती देवी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक लूटपाट के इरादे से दोनों आरोपी घर पर घुसे थे. पुलिस ने छानबीन कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post A Comment: