ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट स्थित होटल पैराडाइज में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं घाट रोड व्यापार सभा ने सामूहिक रूप से ऋषिकेश के व्यापारी श्री विशाल कक्कड़ को श्रम विभाग में समिति का सदस्य मनोनीत होने पर स्वागत एवं सम्मान किया इस अवसर पर श्री विशाल कक्कड़ ने व्यापारियों से सहयोग की अपील कई तथा प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापार सभा घाट रोड के पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया श्री कक्कड़ ने अपने संबोधन में कहा की श्रमिक हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं इनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा करने का कर्तव्य प्रत्येक व्यापारी का है इस अवसर पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता एवं केवल कृष्ण लांबा ने विभाग एवं सरकार को सामंजस्य बैठाने की कड़ी में जनता के मध्य से जो मनोनयन किया है उसका आभार प्रकट किया प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने श्री विशाल कक्कड़ के माध्यम से अपील सरकार तक करने का अनुरोध किया कि जो उच्च न्यायालय का निर्णय आया है उसका हम सब व्यापारी सम्मान करते हैं किंतु कोई अधिकारी अथवा विभाग आदेश का दुरुपयोग अथवा मनमानी करेगा तो हम उसका विरोध करेंगे सम्मान समारोह में विशाल कक्कड़ को सामूहिक रूप से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि श्री कक्कड़ ने उद्बोधन के समय अपने बाल्यकाल से आज तक घाट रोड पर पले बड़े होने की बात कही और भावुक होते हुए खुशी के अश्रु रोक ना पाए सम्मान समारोह में व्यापार सभा के अध्यक्ष श्री पवन शर्मा महामंत्री श्री प्रदीप गुप्ता प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री केवल कृष्ण लांबा एवं श्री कपिल गुप्ता प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता मंत्री श्री अमित उप्पल एवं सुनील गोयल कार्यकारिणी सदस्य नितिन अग्रवाल सौरभ अग्रवाल सुरेंद्र मोहन पहावा पहावा सत्यवीर पाल नारायण कक्कड़ प्रतीक तथा अन्य व्यापार सभा घाटोल के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे

Post A Comment: