ऋषिकेश। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्मृति विकास संस्थान के सयुक्त तत्वाधान में गुमानी वाला अमित ग्राम में 22 अक्टूबर से आयोजित स्वदेशी मेले में आज समापन पर क्षेत्र की  विशिष्ठ प्रतिभावों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एच पी सी एल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक जी एच वी राव,निर्मल आश्रम के महंत संत जोध सिंह जी महाराज,स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेन्द्र सिंह,ज्योतिषाचार्य गीतानंद एवं आचार्य अवदेश पांडेय ने सयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रहे क्षेत्र की प्रतिभावों को मंच द्वारा सम्मानित किया गया।चिकित्सा शिक्षा एवं लोक भाषा के क्षेत्र में समाज सेवी डॉ राजे नेगी के साथ ही शराब विरोधी आंदोलन हेतु कुसुम जोशी,खेल के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच राजेन्द्र गुप्ता एवं भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अभिषेक रांगढ़,मॉडलिंग के क्षेत्र में टीवी शो में मिस इंडिया बनी कु प्रियंका राणा,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके चित्रकार राजेश चंद्रा,आर टी आई कार्यकर्ता अजय कुमार को सम्मान पत्र देकर संत जोध सिंह जी महाराज एवं स्वदेशी जागरण मंच की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर दर्शन संस्कृत महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई इसके अलावा क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक सामूहिक गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राहुल त्रिपाठी,मेला संयोजक बिपिन पंत,सौरभ मिश्रा,सूरज थपलियाल,पीयूष त्यागी,नवीन पोरवाल,मदन पाली, राजेन्द्र जोशी, संजीव गोयल,अभिनव गोयल उपस्थित थे।

Post A Comment: