ऋषिकेश।  विकास की छोटी सरकार  ऋषिकेश नगर निगम के लिए होने वाले पहले चुनाव में मेयर पद पर खड़े चार महिला उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं ।,जिसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं तो वहीं 40 वार्डों के लिए खड़े होने वाले पार्षद पद के 196 उम्मीदवारों को भी उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं जिसमें अधिकांंशतः  लोगों ने जहां बाल्टी को प्राथमिकता दी वहीं किसी ने बल्ला तो किसी ने कंधा वगैस का सिलेण्डर, तथा चुुुुल्हा  ,केतली ,चुनाव निशान  के रूप मे मांगा ।यहां यह भी बता दें। कि वर्ष 2018 में पहली बार परिसीमन के बाद ऋषिकेश नगर निगम के विस्तार के चलते चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस को 40 वार्डों में अपने पार्षद पद के उम्मीदवारों को उतारने के लिए नाकों चने चबाने पड़े। उसके बावजूद भी कांग्रेस 40 वर्षों में से कुल 34 उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतार पाई है ।तो वहीं भारतीय जनता पार्टी का 1 वार्ड 37 नंबर बिना कमल के ही रह गया है ।जिसका कारण इस वार्ड में जिस व्यक्ति को कमल चुनाव निशान दिया गया था ।उसके द्वारा अंतिम समय पर कमल चुनाव निशान वापस कर दिया गया है ।भारतीय जनता पार्टी कमल के चुनाव निशान पर 39 वार्डों मे चुनाव लड़ रही है तो वही मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीता मंगाई ,कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मी सजवान ,आप पार्टी की प्रत्याशी मंजू शर्मा तथा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही है पहली बार नगर निगम के चुनाव में विस्तारीकरण के बाद कुल मतदाता 83507 जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 39397 तथा पुरुषों की संख्या 44116 है। मतदान 18 नवंबर को होगा। यह जानकारी आर.ओ. दयाराम ने देते हुए बताया कि निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।जिसकी मतगणना आईडीपीएल के कम्युनिटी सेंटर में  20 नवंबर को की जाएगी।

Post A Comment: