कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन समाजसेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी का हुआ सम्मान
____________________
समाजसेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने दशहरा पर पंजाब के अमृतशहर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की, कुल्लू दशहरा के दूसरे माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने कहा कि अमृतसर में दशहरा मेले में रेल पटरी पर हुए हादसे की खबर सुनकर मन बहुत दुखी हैं। इस दुखद समय में हम सब उन परिवारों के साथ है जिन्होंने इस दुर्घटना में अपना सब कुछ खो दिया है। हम इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन हिमाचल सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश के गणमान्य लोगों ने माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी का सम्मान किया।
इस मौके पर माताश्री मंगला जी कहा कि हम हिमाचल प्रदेश में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, फिर वह स्वास्थ्य-शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर गरीब एवं जरूरतमंदों लोगों की मदद की बात। हम निरंतर इन लोगों को सहयोग कर रहे हैं। माता मंगला जी ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि आप हमें इस क्षेत्र में जमीन प्रदान कर दिजिए हम यहां स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए नयी योजनाओं को धरातल पर उतारकर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य की सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे जो इलाज के अभाव में अपना जीवन अधर में छोड़ जाते हैं।
कुल्लू दशहरा में निमंत्रण देने के लिए माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने हिमाचल सरकार और वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भगवान रघुनाथजी एवं माँ भुवनेश्वरी से आप सबके बेहतर एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।
कुल्लू दशहरा में आने के लिए माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी का आभार प्रकट करते हुए विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हम देवभूमि हिमाचल के जनता की तरफ से आपका अभिवादन करते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि यह हम हिमाचल वासियों का सौभाग्य है कि हमें माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी जैसे संतो का आशीर्वाद मिल रहा है। आप हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के माध्यम से हमारे प्रदेश के जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए जिस तरह से निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह हम सब के किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए हम तह दिल से आपका आभार प्रकट करते हैं।
इस मौके पर कुल्लू देवी-देवता कारदार संघ के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में देश-विदेश आएं शैलानी और श्रद्धालु भी इस समारोह में मौजूद थे। कुल्लू दशहरा उत्सव के दूसरे दिन
चांद अफजल कादरी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जगमोहन 'आज़ाद'।

Post A Comment: