मिसेस इंडिया क्वीन  2018  ने किया रैंप प्रतियोगिता का  जजमेंट
 रोटरी क्लब ऋषिकेश के सदस्यों द्वारा दीपावली का उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  मिसेस इंडिया क्वीन 2018 (ज्योति चक्रवर्ती उत्तराखंड) ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोभा बढ़ाई एवं क्लब के सदस्यों द्वारा की गई रैंप वॉक मैं जज की भूमिका निभाकर प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार रो. यदुनंदन एवं मनीषा गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार रो. नितिन एंड पूजा गुप्ता, तृतीय पुरस्कार हिमांशु एंड  मिली गुलाटी, चतुर्थ पुरस्कार डॉ हरिओम एवं डॉ ऋतु प्रसाद ने प्राप्त किया।
अध्यक्ष राजीव गर्ग एवं सचिव विशाल तायल द्वारा बताया गया की क्लब द्वारा प्रतिवर्ष सदस्यों एवं उनके परिवार  के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अन्य आकर्षण गेम्स, आतिशबाजी, चटपटे व्यंजन रहे। क्लब के अधिकांश सदस्यों ने परिवार सहित इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

Post A Comment: