चमोली। कोतवाली चमोली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को किया।
 शाम को गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी घाट, कोतवाली चमोली द्वारा घाट चौकी के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र कुंदन सिँह उम्र-40वर्ष निवासी ग्राम उसतोली तहसील घाट जनपद चमोली को बोलेरो कार नम्बर uk 14 TA 1183 से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं तथा बोलेरो कार नम्बर uk 14 TA 1183 को सीज किया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान  जारी है।

Post A Comment: