हरिद्वार। हरिद्वार जिले में बड़े स्तर पर उपनिरीक्षकों के तबादले किये गए है। एसएसपी ने 30 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। जिसमें श्यामपुर थानाध्यक्ष से कुलदीप को एसआईएस भेजा गया है कलियर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को भी एसआईएस में तबादला हुआ है। हरि की पौड़ी के चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत को कलियर थाना इंचार्ज बनाया गया है। एसआईएस में तैनात राजीव उनियाल को श्यामपुर थाने का चार्ज सौंपा हैं। उप निरीक्षक अजय शाह को कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी हर की पौड़ी बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान प्रभारी चौकी सप्त ऋषि से कनिष्ठ उपनिरीक्षक मंगलौर कोतवाली भेजा गया है।
कोतवाली मंगलौर के कनिष्ठ उपनिरीक्षक अजय जाटव को एसआईएस में स्थानांतरित किया गया है। कोतवाली गंग नहर से पवन प्रसाद डिमरी को प्रभारी चौकी सप्त ऋषि बनाया गया है। जगमोहन रमोला प्रभारी चौकी जगजीतपुर से कनिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली बनाए गए हैं। रविंद्र शाह कनिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली लक्सर से प्रभारी साईबर सेल के साथ एसआईएस शाखा में कार्य करेंगे। शंभू सिंह सजवाण एसआईएस से प्रभारी चौकी जगजीत पर थाना कनखल भेजे गए। मनोज कुमार कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी लखनौता थाना झबरेड़ा होंगे। राजेश कुमार प्रभारी चौकी लंढोरा से प्रभारी चौकी समुननगर कोतवाली रानीपुर होंगे। उप निरीक्षक प्रभारी चौकी समुन नगर से भवानी शंकर पंत को एसआइएस भेजा गया है। लोकपाल परमार कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी लंढौरा भेजा गया है।
  अशोक कश्यप को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी मंडावर होंगे। ओमकांत भूषण को एसआईएस शाखा से सीआईयू हरिद्वार भेजा गया। उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य को प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा से कोतवाली नगर भेजा गया है। प्रमोद नेगी को कोतवाली लक्सर से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। साईबर सेल की प्रभारी तनुजा शर्मा को कोतवाली लक्सर भेजा गया है। जसब्न्त सिंह को कोतवाली मंगलौर से थाना कनखल भेजा गया है। सतीश चंद्र शाह को थाना कनखल से बहादराबाद तबादला किया है।
  रणवीर चौहान को पुलिस लाईन से कोतवाली नगर, चक्रधर शाश्त्री एसआईएस से कोतवाली ज्वालापुर, रतिराम कोतवाली लक्सर से कोतवाली ज्वालापुर, राजेन्द्र शाह को कोतवाली नगर से झबरेड़ा, चिंतामणि को थाना झबरेड़ा से कोतवाली नगर, ब्रह्मदत्त को बहादराबाद से मंगलौर, सुरेश कोतवाली मंगलौर से बहादराबाद, नरेंद्र सिंह को थाना पथरी से श्यामपुर भेजा गया है।

Post A Comment: