ऋषिकेश  23 दिसंबर  स्वामी नारायण मिशन सोसायटी द्वारा  खदरी खड़क माफ में एक दिवसीय गौ सेवा  संरक्षण  एवं सामान्य रोग स्वास्थ्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया शिविर में 107 रोगियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। रविवार को न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरी खडकमाफ मे स्वामी नारायण मिशन ( सोसाइटी) के द्वारा गौ सेवा, संरक्षण एवं जागरुकता के साथ - साथ सामान्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में खदरी खडकमाफ के अतिरिक्त गढीश्यामपुर,  गुमानीवाला , ढालवाला, डोईवाला, रायवाला, माजरीग्रान्ट , हरिपुरकलां,  लाल तप्पड, खैरीखुर्द कला, आई डी पी एल ,  शिवाजी नगर, गीता नगर एवं हरिद्वार आदि क्षेत्र के 107 लोगों ने शिविर का  लाभ उठाया। शिविर में 107 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवा दी गई।
इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष स्वामी नारायण दास ने गौ सेवा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  "आध्यात्मिक एवं भौतिक दृष्टिकोण से गौ सेवा मानव मात्र के लिए अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। क्योंकि भौतिक दृष्टिकोण से भी गौ दूध की विशेषता एवं गुणवत्ता अन्य पशुओं के दूध से अति श्रेष्ठ है। जैसे गंगा जल की विशेषता एवं गुणवत्ता की तुलना अन्य नदियों के पानी की विशेषता एवं गुणवत्ता से नहीं की जा सकती है । गौ माता पशु नहीं बल्कि पशु के रूप में समूद्र मंथन से निकले 14 रत्नों मे से एक हैं जिसमें सभी देवी देवता निवास करते हैं। आज के भाग- दौड़ वाले जीवन मे गौ दूध की आवश्यकता एवं महत्व बहुत बढ गया है । समाज को शुध्द दूध की जगह बनावटी दूध का प्रयोग बाध्य होकर करना पड रहा है। जिससे तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। उनमें कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं। जिनकी चिकित्सा आज के चिकित्सा जगत में संभव नहीं है। इन उद्देश्यों एवं दृष्टिकोण से आज समाज के लिए गौ सेवा एवं संरक्षण अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण हैं । गौ दूध की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढाने में अतुलनीय भूमिका है। इसलिए बीमारियों से भरी एवं दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों से झुलसती व जलती दुनिया के लिए गौ सेवा एवं संरक्षण वरदान सिद्ध हो सकते हैं। जैसे जलती हुई फसल पर अमृत की वर्षा। गौ दूध में बीमारियों से जूझने के लिये अतुलनीय क्षमता होती है। गौमूत्र भी बहुत सी बीमारियों के लिए अति उपयोगी साबित हो चका है।
शिविर में प्रवेश चमोली, तुषार शर्मा, विनोद रावत, धनपाल सिंह रावत आदि उपस्थित थे ।

Post A Comment: