ऋषिकेश 22 जनवरी। मौसम विभाग के मंगलवार को वर्षा व बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए किए गए हाई अलर्ट के चलते उत्तराखंड के कई जिलों में जिलाधिकारी द्वारा  स्कूलों में किए गए अवकाश की घोषणा की ऋषिकेश में कुछ स्कूल  संचालकों ने धज्जियां उड़ा दी है । उल्लेखनीय की मौसम विभाग की 22 जनवरी को पहाड़ों में बर्फबारी व वर्षा के  होने की संभावना के चलते निजी व सरकारी स्कूलों में जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित किया था ।लेकिन चंद्रेश्वर नगर स्थित दया नंद कैरियर पब्लिक स्कूल के संचालकों द्वारा जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल को खोला गया। जिसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वर्षा के कारण हुई कड़ाके की ठंड  का सामना करते हुए स्कूल में जाना पड़ा जिसके कारण अभिभावकों में स्कूल संचालनको के विरूद्ध  भारी रोष है।

Post A Comment: