ऋषिकेश। डिवाइन ग्लोबल स्कूल गुमानीवाला में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती माँ की वंदना के साथ पूजन किया गया ,उसके पश्चात छोटे छोटे बच्चों द्वारा ख़ूबसूरत प्रस्तुति दी गई ।
स्कूल के प्राधानाचार्य ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मॉं सरस्वती का पूजन करने का विधान होता है ।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक नौरंग चौधरी,धर्मेन्द्र पयाल,श्रीमती पुष्पा रावत,श्रेया कण्डवाल,सोनी पैन्यूली,सुनीता बहुगुणा,अनीता मंमगाई,नीलम बिष्ट,रजनी जोशी,भारती जोशी,पूनम नेगी,कु०स्वाति चौधरी,रूचि ,स्वेता ममगाई,शीला,लक्ष्मी ,शान्ति व बढ़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्रायें उपस्थित थे ।

Post A Comment: